Homeपॉलिटिक्स'आइए अयोध्या में हो जाए मुकाबला', योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज!

‘आइए अयोध्या में हो जाए मुकाबला’, योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज!

Yogi Adityanath Challenges Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है. बलरामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान योगी ने कहा कि अखिलेश अपने समर्थकों के पीछे रहने के बजाय खुद मैदान में उतरें. उनके इस बयान से प्रदेश की सियासत में अयोध्या सीट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

योगी बोले- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि वे अयोध्या से नामांकन करें और वह भी वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. योगी ने आमने-सामने मुकाबले की बात करते हुए कहा कि एक बार किस्मत आजमा ली जाए और देखा जाए कि अयोध्या किसके साथ है.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव लड़ना है तो समर्थकों के बजाय सीधे मुकाबला होना चाहिए. उन्होंने अयोध्या को पवित्र धाम बताते हुए कहा कि उनका वहां जाना केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने से भी जुड़ा है.

पहले अखिलेश ने दी थी चुनौती, फिर बताया था राजनीतिक सलाह
इस बयान की पृष्ठभूमि भी दिलचस्प है. 8 अक्टूबर को अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. उन्होंने दावा किया था कि भाजपा को इस सीट पर उनके मुकाबले के लिए उम्मीदवार तलाशने में परेशानी हो रही है.

हालांकि, 9 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए कहना उनकी राजनीतिक सलाह थी, चुनौती नहीं. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर से अखिलेश को ही अयोध्या से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे दिया. इस तरह दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी ने नया मोड़ ले लिया है.

2027 चुनाव से पहले अयोध्या बनी सियासी चर्चा का केंद्र
अयोध्या उत्तर प्रदेश की राजनीति में धार्मिक और चुनावी, दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है. राम मंदिर निर्माण के बाद यह सीट राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श में भी प्रमुखता से बनी हुई है. ऐसे में, मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर बयानबाजी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

हालांकि, दोनों नेताओं के बयानों को उनके अयोध्या से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता. फिलहाल यह राजनीतिक चुनौती और बयानबाजी का मामला है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में दोनों दल इस मुद्दे को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और चुनाव के समय उम्मीदवारों को लेकर क्या फैसला होता है.

यह भी पढ़ें- CJP का प्रोटेस्ट या सियासी सर्कस? ड्रामा ज्यादा, मुद्दे कम; क्या फ्लॉप रहा शो?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments