HomeयूटिलिटीUtility News: अब OTP का झंझट होगा खत्म! ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ से होगा...

Utility News: अब OTP का झंझट होगा खत्म! ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ से होगा फटाफट पेमेंट

Silent Authentication: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है. अब वह समय दूर नहीं जब ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त आपको हर बार OTP डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नई तकनीक “साइलेंट ऑथेंटिकेशन” इस प्रक्रिया को आसान, तेज और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां अब ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ तकनीक पर तेजी से काम कर रही हैं. यह नई व्यवस्था डिजिटल लेन-देन के दौरान वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत को काफी हद तक खत्म कर सकती है.

इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर को कोई अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करनी होगी. सिस्टम बैकग्राउंड में ही पहचान की पुष्टि कर लेगा. साथ ही यह eSIM पर भी प्रभावी ढ़ंग से काम करेगा, जिससे सिम क्लोनिंग और सिम स्वैप जैसे साइबर फ्रॉड को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी.

क्या है साइलेंट ऑथेंटिकेशन?
साइलेंट ऑथेंटिकेशन एक ऐसी तकनीक है जिसमें यूजर को OTP डालने की जरूरत नहीं होती. इसके बजाय सिस्टम बैकग्राउंड में ही आपकी पहचान को वेरिफाई कर लेता है. इसमें बैंक या ऐप यह जांचता है कि आपके मोबाइल में वही सिम कार्ड है या नहीं, जो बैंक में रजिस्टर्ड है. आपका डिवाइस और लोकेशन पहले जैसी ही है या नहीं. आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री सामान्य है या नहीं. यानी पूरी प्रक्रिया “साइलेंट” तरीके से होती है, बिना किसी अतिरिक्त इनपुट के.

क्यों बदल रहा है OTP सिस्टम?
अब तक OTP आधारित सिस्टम को सुरक्षित माना जाता था, लेकिन साइबर फ्रॉड बढ़ने के साथ इसकी सीमाएं भी सामने आई हैं. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, OTP को हैक या इंटरसेप्ट करना आसान हो गया है, फिशिंग और SIM स्वैपिंग जैसे फ्रॉड बढ़े हैं. इसी वजह से भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए नए नियम लागू किए जा रहे हैं.

RBI के नए नियम क्या कहते हैं?
Reserve Bank of India ने डिजिटल पेमेंट को लेकर नए नियम जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं. इन नियमों के अनुसार, हर डिजिटल पेमेंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूरी रहेगा, लेकिन OTP के अलावा अन्य तरीके भी अपनाए जा सकेंगे. सिस्टम “रिस्क-बेस्ड” होगा, यानी हर ट्रांजैक्शन के हिसाब से सुरक्षा तय होगी.

साइलेंट ऑथेंटिकेशन कैसे करेगा काम?
नई व्यवस्था में टेक्नोलॉजी यूजर के व्यवहार और डिवाइस को समझकर फैसला लेगी कि OTP की जरूरत है या नहीं. उदाहरण के तौर पर अगर आप अपने ही मोबाइल से छोटी रकम का पेमेंट कर रहे हैं तो OTP की जरूरत नहीं, लेकिन अगर नई डिवाइस या बड़ी रकम है तो अतिरिक्त वेरिफिकेशन मांगा जाएगा.

इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होंगे:
डिवाइस फिंगरप्रिंटिंग
बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/फेस आईडी)
ऐप-बेस्ड कन्फर्मेशन
ट्रांजैक्शन पैटर्न एनालिसिस

यूजर्स को क्या फायदा होगा?
तेजी: OTP का इंतजार खत्म, पेमेंट तुरंत पूरा
सुरक्षा: मल्टी-लेयर सिक्योरिटी से फ्रॉड का खतरा कम
सुविधा: बार-बार कोड डालने की झंझट खत्म
स्मार्ट सिस्टम: हर ट्रांजैक्शन के हिसाब से अलग सुरक्षा

क्या पूरी तरह खत्म हो जाएगा OTP?
OTP पूरी तरह खत्म नहीं होगा. जहां जोखिम ज्यादा होगा, वहां OTP या अन्य वेरिफिकेशन जरूरी रहेगा. दरअसल, नया सिस्टम “स्मार्ट सिक्योरिटी” पर आधारित है. जहां जरूरत हो वहीं सख्त जांच होगी, बाकी जगह प्रक्रिया आसान रहेगी.

भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेजी से स्मार्ट और सुरक्षित बन रहा है. “साइलेंट ऑथेंटिकेशन” इस बदलाव का अहम हिस्सा है, जो आने वाले समय में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को और तेज, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बना देगा.

यह भी पढ़ें- Gmail Update 2026: यूजर्स के लिए गुड न्यूज! बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे अपना Email एड्रेस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments