Homeक्राइमसमीर हत्याकांड के बाद पुलिस ने बिछाया जाल! बुलंदशहर में गोलियों से...

समीर हत्याकांड के बाद पुलिस ने बिछाया जाल! बुलंदशहर में गोलियों से छलनी हुआ गैंगस्टर नसीम दुर्रानी

Naseem Durrani Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों पुलिस टीमों को उसकी लंबे समय से तलाश थी. दिल्ली में एक युवक की हत्या के मामले में वांटेड होने के बाद नसीम दुर्रानी पुलिस के निशाने पर था. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नसीम को कई गोलियां लगीं. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बुलंदशहर में कैसे हुआ नसीम दुर्रानी का एनकाउंटर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ को नसीम दुर्रानी की बुलंदशहर में मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद दोनों टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो मुठभेड़ शुरू हो गई.

बताया जा रहा है कि नसीम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके से पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद की हैं. हालांकि, एनकाउंटर से जुड़ी विस्तृत और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हुई थी समीर की हत्या
नसीम दुर्रानी का नाम 16 नवंबर को दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुई एक सनसनीखेज हत्या के बाद फिर चर्चा में आया था. यहां दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने समीर पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी. इसी मामले में नसीम दुर्रानी वांटेड था.

छोटा शकील और छोटा राजन से भी जुड़े थे नाम
नसीम दुर्रानी को लेकर सबसे चर्चित बात उसके अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके संबंध डी-कंपनी से जुड़े गैंगस्टर छोटा शकील से थे. आरोप है कि साल 2016-17 के दौरान छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी. इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के कनाडाई पत्रकार तारिक फतेह की हत्या की साजिश में भी उसका नाम सामने आया था.

25 से अधिक आपराधिक मामलों में था आरोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियार रखने समेत 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में उसका आपराधिक नेटवर्क सक्रिय बताया जाता था.

यह भी पढ़ें- तीन बाइक, 8 बदमाश और 40 करोड़ के गहने! बेतिया में दिनदहाड़े गोल्ड शोरूम में बड़ी लूट से हड़कंप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments