HomeनेशनलInternational Yoga Day: योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दे रही है दिशा-...

International Yoga Day: योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दे रही है दिशा- पीएम मोदी

International Yoga Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शानदार और ऐतिहासिक मैसूर पैलेस के परिसर में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की शुरूआत की. मोदी ने कहा, योग जीवन का हिस्सा नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है. प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वह योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है. आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है.

योग पृथ्वी और ब्रह्मांड में लाता है शांति- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि योग व्यक्तियों के लिए नहीं है, योग मानवता के लिए है. योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं. मोदी ने कहा कि योग पृथ्वी और ब्रह्मांड में शांति लाता है. योग लाखों लोगों को जोड़ सकता है. देश के 75 ऐतिहासिक केंद्रों पर एक-साथ योग किया जा रहा है.

मोदी ने कहा- योग को पाना भी है और अपनाना भी है
पीएम मोदी ने कहा, दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ लोग योग कर रहे हैं. जैसे-जैसे सूर्य आगे बढ़ रहा है उसकी प्रथम किरण के साथ लोग अलग-अलग देशों में साथ जुड़ते जा रहे हैं. मोदी ने कहा, योग को जानना भी है, जीना भी है. योग को पाना भी है और अपनाना भी है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Health Tips: खुद की देखभाल के लिए जानिए स्नैकिंग के पौष्टिक विकल्प

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments