Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को लेकर आरा में हुई तैयारी समिति की...

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को लेकर आरा में हुई तैयारी समिति की बैठक

Bhojpur News: आरा: 23 अप्रैल 2024 को वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव को लेकर रविवार को आरा में तैयारी समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समिति के संयोजक निर्मल सिंह शक्रवार ने की व संचालन तैयारी समिति युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंटू सिंह ने किया. बैठक में कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई. समिति की ओर से बताया गया कि तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे कुंवर सिंह पार्क स्थित वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके होगी. इसके बाद, 10 बजे पार्क अवस्थित पंडाल में कुंवर सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आजाद भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर परिचर्चा की जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति द्वारा पूरे शाहाबाद में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

बैठक में समिति के डा रघुवर प्रसाद, रामलायक सिंह, प्रदेश महासचिव रामबाबू सिंह, ब्रह्मेश्वर सिंह, मुन्ना सिंह, शिक्षाविद मनोज सिंह, राजकिशोर सिंह, वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, गोधन सिंह, संजय सिंह, महंत सिंह उर्फ मुखिया जी, अशोक कुशवाहा, मृत्युंजय भारद्वाज, कृष्णा सिंह, मो राजा खान, रविंद्र रजक, कन्हैया सिंह महाप्रभु, एसपी सिंह, यशोदा कुंवर ,मनीष पांडेय, उमेश सिंह पहलवान, डीएन चौधरी, अधिवक्ता भाई अरुणेश सिंह, पप्पू यादव, मो आदिल अली, सोनू शेर टाइगर, ठाकुर संजीत कुमार, विकास सिंह, कमल राज सिंह, युवराज, प्रेम कुमार सिंह व अन्य थे. इसकी जानकारी निर्मल सिंह शक्रवार ने दी है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव के परिवार की जमींदारी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगी- बीजेपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments