Bihar Board Inter Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. इस साल लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि बोर्ड ने 23 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया. इस बार भी बिहार बोर्ड ने अपने पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए जल्दी रिजल्ट जारी किया, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग में आसानी होगी
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ
इस साल भी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया. छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड के जरिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जताई जा रही थी. वर्ष 2026 में कुल 85.19% छात्र- छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है. वर्ष 2025 में कुल पास प्रतिशत 86.5% रहा था, जिसमें कॉमर्स स्ट्रीम सबसे आगे था.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं.
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
ऑफिशियल वेबसाइट, interbiharboard.com पर जाएं
“BSEB Inter Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो पूरी तरह वैध मानी जाती है.
फेल या असंतुष्ट छात्रों के लिए विकल्प
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. वहीं, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 छात्रों के लिए एक बड़ा मोड़ है. अब आगे की पढ़ाई, कॉलेज एडमिशन और करियर की दिशा तय करने का समय है. बोर्ड की तेज और पारदर्शी प्रक्रिया ने एक बार फिर छात्रों और अभिभावकों का भरोसा जीता है.
यह भी पढ़ें- बैंक जॉब के नियम बदले, अब खराब क्रेडिट स्कोर पड़ेगा भारी




