Homeराज्यजम्मू-कश्मीरJammu Kashmir: बालाकोट सेक्टर में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकवादियों को...

Jammu Kashmir: बालाकोट सेक्टर में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकवादियों को किया ढ़ेर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. आर्मी ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

संदिग्ध गतिविधि देख जवानों ने शुरू की गोलीबारी
अधिकारियों ने बताया कि जिले के बालाकोट सेक्टर में शनिवार देर रात दोनों आतंकियों को मार गिराया गया. अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवानों ने एक सीमावर्ती गांव में संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी शुरू कर दी.

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
गोलीबारी में दोनों आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के शव रविवार सुबह तब मिले जब सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. फिलहाल आर्मी का सर्च ऑपरेशन जारी है.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- Bihar News: यात्री को दो TTE ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने किया निलंबित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments