Homeक्राइमBihar Crime: पुरानी रंजिश में मारी गोली, बेटी की मौत, मां गंभीर...

Bihar Crime: पुरानी रंजिश में मारी गोली, बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

Bihar Crime: बिहार के लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने पुरानी रंजिश में मां और बेटी को गोली मार दी. घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी है. पुलिस के मुताबिक, मामला धर्मरायचक गांव का है. दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है और इसमें अब तक तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं. बताया जाता है कि शनिवार को अपराधियों ने राम जी यादव के घर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें यादव की विवाहिता पुत्री बसंती कुमारी की मौत हो गई और मृतका की मां लाछो देवी गोली लगने से घायल हो गई.

पीड़ित परिवार रामजी साव के पुत्र अशोक साव, मनोज साव व अन्य लोगों पर आरोप लगा रहा है. चार दिन पहले भी इस विवाद में एक बच्ची को गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गई थी. लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है. उन्होंने माना कि स्थानीय स्तर पर मामले की जांच और कार्रवाई में कोताही बरती गई है.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है. पूर्व में भी इसे लेकर नगर थाना में तीन-चार मामले दर्ज किए गये थे. एक-दूसरे के जमीन पर जाने को लेकर विवाद होता रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bhojpur Crime: मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, तीन नामजद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments