LPG 35 Days Rule Fact Check: हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एलपीजी रिफिल बुकिंग को लेकर अलग-अलग समय-सीमा का दावा किया जा रहा है. इन दावों के मुताबिक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन और डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन की नई सीमा लागू कर दी गई है. इन खबरों के वायरल होते ही आम उपभोक्ताओं के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बन गया, खासकर उन लोगों में जिनके घर में डबल सिलेंडर कनेक्शन है.
सरकार ने किया साफ इनकार
सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए साफ किया है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे दावे भ्रामक हैं और इनका वास्तविक नियमों से कोई संबंध नहीं है.
क्या है असली नियम?
सरकार के अनुसार, एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की मौजूदा व्यवस्था पहले की तरह ही लागू है. शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतर और ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम 45 दिनों का अंतर रखा गया है. सबसे अहम बात यह है कि यह समय-सीमा कनेक्शन की श्रेणी (सिंगल या डबल बॉटल) पर निर्भर नहीं करती. यानी डबल बॉटल कनेक्शन के लिए अलग से 35 दिन का कोई नियम लागू नहीं है.
🚫 दावा:
न्यूज़ चैनल @News18Bihar के क्लिप में दावा किया जा रहा है कि LPG गैस बुकिंग के नियम बदल दिए गए हैं और अब 25 दिन की जगह 35 दिन बाद ही बुकिंग कराई जा सकेगी।❌ यह दावा फर्जी है।
✅ सरकार द्वारा LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, समय-सीमा पहले की… pic.twitter.com/3GLZniX231
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 25, 2026
अफवाहों से बचने की अपील
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि लोग घबराहट में या जरूरत से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर बुक करने से बचें, क्योंकि इससे सप्लाई सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है.
देश में पर्याप्त है एलपीजी स्टॉक
सरकार ने यह भी दोहराया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है. इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है और वे सामान्य तरीके से अपनी जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें. एलपीजी बुकिंग को लेकर 25, 35 और 45 दिन की अलग-अलग श्रेणियों वाला दावा पूरी तरह भ्रामक है.
#LPG रिफिल बुकिंग की समय-सीमा से संबंधित समाचार रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण
💠सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है। इनमें पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल…
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) March 25, 2026
सही नियम: शहरी क्षेत्रों में 25 दिन, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन
गलत दावा: डबल बॉटल पर 35 दिन की अलग सीमा
यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या 14.2 किलो के LPG सिलेंडर में अब सिर्फ 10 किलो गैस मिलेगी? जानिए सच्चाई




