Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp Web पर अब सीधे होगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, डेस्कटॉप ऐप की जरूरत...

WhatsApp Web पर अब सीधे होगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, डेस्कटॉप ऐप की जरूरत खत्म

WhatsApp Web Update 2026: Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. अब यूजर्स WhatsApp Web के जरिए बिना अलग से Windows या Mac डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल किए सीधे अपने वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे. इसके साथ ही कंपनी ने Call Transfer समेत कई नए कॉलिंग फीचर्स भी रोलआउट करने शुरू कर दिए हैं. यह अपडेट चरणबद्ध (Gradual Rollout) तरीके से दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है.

अब ब्राउजर से ही होगी कॉलिंग
अब तक कंप्यूटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए WhatsApp का डेस्कटॉप एप्लिकेशन डाउनलोड करना जरूरी था. हालांकि नए अपडेट के बाद Chrome, Edge, Safari और अन्य समर्थित ब्राउजर में WhatsApp Web खोलकर भी वन-टू-वन और ग्रुप कॉल की जा सकेगी.

इसका सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो ऑफिस या कॉलेज के कंप्यूटर पर अलग से सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं कर सकते. वे केवल ब्राउजर में WhatsApp Web खोलकर कॉलिंग सुविधा का उपयोग कर पाएंगे.

बीच में बंद किए बिना ट्रांसफर कर सकेंगे कॉल
WhatsApp ने Call Transfer फीचर भी शुरू किया है. इसकी मदद से यदि कोई यूजर मोबाइल पर कॉल कर रहा है और उसे कंप्यूटर पर काम जारी रखना है, तो वह उसी चल रही कॉल को बिना डिस्कनेक्ट किए WhatsApp Web या डेस्कटॉप डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकेगा. इसी तरह जरूरत पड़ने पर कॉल को वापस मोबाइल पर भी ले जाया जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो लंबे समय तक ऑनलाइन मीटिंग या वीडियो कॉल करते हैं.

ग्रुप कॉल के लिए भी आए नए विकल्प
WhatsApp ने ग्रुप कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Waiting Room फीचर भी जोड़ा है. यदि कॉल लिंक बनाते समय “Require Approval to Join” विकल्प चालू किया जाता है, तो कोई भी नया प्रतिभागी सीधे कॉल में शामिल नहीं होगा. पहले वह वेटिंग रूम में रहेगा और होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही कॉल जॉइन कर सकेगा. इससे अनचाहे लोगों की एंट्री रोकने और ग्रुप कॉल को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी.

वीडियो और ऑडियो क्वालिटी में भी सुधार
कंपनी ने कॉलिंग क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए QuickHD Video और Noise Suppression जैसी सुविधाएं भी पेश की हैं. QuickHD की मदद से वीडियो कॉल की शुरुआत में ही हाई-डेफिनिशन गुणवत्ता मिलने लगेगी, जबकि Noise Suppression बैकग्राउंड की अनचाही आवाजों को कम करने में मदद करेगा. इन सुधारों का उद्देश्य कम नेटवर्क या शोर वाले वातावरण में भी बेहतर कॉलिंग अनुभव देना है.

चरणबद्ध तरीके से मिल रहा अपडेट
WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि यह अपडेट सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा. इसे चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है. यदि आपके WhatsApp Web पर अभी कॉलिंग विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो आने वाले दिनों में यह फीचर उपलब्ध हो सकता है. कंपनी ने यह भी कहा है कि वेब कॉलिंग पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी और कॉल की अवधि पर कोई समय सीमा नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- RBI Update: अब बार-बार KYC कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत! जानिए 14 अंकों के यूनिक नंबर का बड़ा फायदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments