NHAI OneTag: FASTag इस्तेमाल करने वाले करोड़ों वाहन मालिकों के लिए NHAI ने एक नई सुविधा शुरू की है. National Highways Authority of India (NHAI) के Rajmargyatra App पर अब OneTag सुविधा उपलब्ध है. इसके जरिए वाहन मालिक अपना FASTag जारी करने वाला बैंक बदल सकेंगे, लेकिन गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगा FASTag बदलने की जरूरत नहीं होगी.
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि FASTag सिस्टम खत्म हो रहा है. OneTag वास्तव में FASTag की Portability सुविधा है, यानी टैग वही रहेगा और उससे जुड़ा Issuer Bank बदला जा सकेगा.
क्या है OneTag और कैसे करेगा काम?
अब तक अगर किसी FASTag यूजर को अपना Issuer Bank बदलना होता था, तो पुराने FASTag को बंद कर नया FASTag लेना पड़ता था. इसके बाद पुराने टैग को वाहन की विंडस्क्रीन से हटाकर नया टैग लगाना पड़ता था.
OneTag इस प्रक्रिया को आसान बनाता है. इसमें FASTag का Physical Tag और उससे जुड़ा Tag ID वही रहता है, जबकि उसके पीछे जुड़ा Issuer Bank बदल जाता है. यह सुविधा NHAI के Rajmargyatra App पर उपलब्ध कराई गई है.
Rajmargyatra App से ऐसे करें FASTag पोर्ट
FASTag को दूसरे बैंक में पोर्ट करने के लिए सबसे पहले Rajmargyatra App में लॉगिन करना होगा. इसके बाद वाहन का Registration Number डालकर यह जांचना होगा कि FASTag Portability के लिए पात्र है या नहीं.
पात्र होने पर मौजूदा Issuer Bank की ओर से 6 अंकों का Mobile Verification Code (MVC) प्राप्त होगा. इसके बाद यूजर नया Issuer Bank चुन सकेगा. नए बैंक की Customer Verification, KYC और Wallet Onboarding प्रक्रिया पूरी होने के बाद Portability पूरी हो जाएगी.
पुराने FASTag में बचे पैसे का क्या होगा?
OneTag के जरिए बैंक बदलने पर पुराने FASTag का Wallet बंद कर दिया जाएगा. पुराने Issuer Bank की ओर से उपलब्ध Balance को लागू नियमों और जरूरी Adjustments के बाद वापस किया जाएगा. यानी पुराने Wallet का पैसा नए बैंक के Wallet में सीधे ट्रांसफर होने के बजाय पुराने Issuer के जरिए Refund किया जाएगा.
6 महीने तक दोबारा नहीं बदल सकेंगे बैंक
OneTag की एक महत्वपूर्ण शर्त भी है. FASTag को एक बार पोर्ट करने के बाद उसे दोबारा पोर्ट करने से पहले 6 महीने का Cooling Period पूरा करना होगा. इसलिए बैंक बदलने से पहले यूजर को अपना विकल्प सोच-समझकर चुनना होगा.
करोड़ों FASTag यूजर्स को फायदा
सरकार के अनुसार, देश में FASTag की Penetration 98 प्रतिशत से ज्यादा है और करीब 13 करोड़ FASTag जारी किए जा चुके हैं. OneTag का उद्देश्य बार-बार नए Physical Tags बनाने, भेजने और दोबारा जारी करने की जरूरत कम करना है. इससे यूजर्स को बैंक बदलने में सुविधा मिलने के साथ FASTag Ecosystem को भी अधिक सक्षम बनाने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- बच्चों के यौन शोषण पर Meta का बड़ा एक्शन, अब भारतीय एजेंसियों को मिलेगी जानकारी




